मुंबई, 20 अक्टूबर। दीपावली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारे तक, सभी इस खास अवसर पर अपनी खुशियों को साझा कर रहे हैं।
दीपों की रोशनी और मिठाइयों की मिठास के बीच, फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम, जय मां लक्ष्मी।"
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हैप्पी दीपावली! यह पर्व आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और आशीर्वाद लेकर आए।"
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार। इस दीपावली आपको ढेर सारा प्यार, उजाला और खुशियां मिलें। शुभ दीपावली।"
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, "आपके घर खुशियों से रोशन हों, जैसे दीपावली की रात।"
उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "दीपावली की रोशनी आपकी नई शुरुआतों को जगमगाए।"
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल की विशेष परंपरा को साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की और बताया कि नेपाल में दीपावली के दौरान 'कुकुर तिहार' मनाया जाता है।
उन्होंने लिखा, "कुकुर तिहार- दुनिया में शायद ही कहीं प्यार को इतनी खूबसूरती से मनाया जाता है, जैसे नेपाल में होता है। कुकुर तिहार के दिन हम अपने कुत्तों को माला, तिलक लगाकर सम्मानित करते हैं। कुकुर तिहार, नेपाल की आत्मा को दर्शाता है। एक ऐसी संस्कृति, जहां दया को भक्ति माना जाता है, और हर जीव को ईश्वर का रूप समझा जाता है।"
You may also like
मुस्लिम महिलाओं ने की राम की आरती, बोलीं- 'हम सब राम की संतान, नफरत का अंत इसी से होगा!'
बिहार चुनाव: आरजेडी-कांग्रेस के बीच इन सीटों पर भी होगा मुक़ाबला, दोनों ने उतारे उम्मीदवार
दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की अनुपम धरोहर: ठाकुर रामवीर सिंह
श्रीकृष्ण के पराक्रम से बचा था महिलाओं का अस्तित्व : रमेश आर्य
पटाखों की खरीदारी के बीच 'जिम्मेदारी' की बात, 10वीं की छात्रा ने दिया 'सुरक्षित और हरित' दीपावली का संदेश